प्रेगनेंसी के दौरान पेट पर डार्क लाइन का क्या कारण होता है?HealthPlanet

Posted on Mon 6th Feb 2023 : 09:12

लिनिया नाइग्रा क्‍या है-

ये एक लाइन है जो प्रेग्नेंसी के दौरान दिखती है जो नाभी से प्यूबिक हेयरलाइन तक पहुंचती है। कई बार ये नाभी से ऊपर की ओर ब्रेस्ट बोन तक भी जाती है। आमतौर पर प्रेग्नेंसी से पहले भी हम सभी के शरीर में ये लाइन होती है। बस प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर के दौरान ये लाइन और भी ज्यादा उभर जाती है। यह एक पूरी तरह से सामान्य स्थिति है और डिलीवरी के बाद आमतौर पर दूर हो जाती है। कुछ के लिए, यह एक स्थायी चिह्न बन सकता हैं। हालांकि, यह असामान्य नहीं है और चिंता का विषय नहीं होना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में लिनिया नाइग्रा क्यों उभर आती है-

प्रेग्नेंसी के दौरान शरीर से भारी मात्रा में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन्स निकलते हैं। ये हार्मोन्स शरीर को प्रेग्नेंसी के लिए तैयार करने और फीटस की हेल्थ के लिए बहुत जरूरी हैं। लेकिन इन हार्मोन्स के अक्सर कुछ प्रभाव होते हैं। इन हार्मोन्स के ज्यादा स्राव के कारण मेलेनिन का स्राव भी बढ़ने लगता है। यही कारण है कि प्रेग्नेंसी के दौरान आपकी स्किन हाइपर-पिग्मेंटेड हो जाती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info